Headlines

मंदिर से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी:एक की मौत, 5 गंभीर घायल रेफर; गांव से 2KM पहले हुआ हादसा




बाड़मेर में मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 6 जने घायल हो गए। 5 गंभीर घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। घटना जिले के चौहटन थाना इलाके ढोक गांव में शाम करीब 4 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसा गांव पहुंचने से 2 किलोमीटर पहले हुआ है। पुलिस के अनुसार, ढोक गांव निवासी जोराराम (64) पुत्र हुकमाराम अपने परिवार सात सदस्यों के साथ बोलेरो गाडी में बुधवार को विरात्रा माता मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वापस लौटने के दौरान गोलाई में बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। दो-तीन बार पलटी खाने से उसमें सवार जोराराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला, बच्ची समेत 6 जने घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 5 जनों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। चौहटन थाने के एएसआई जेठाराम ने बताया- मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *