![]()
जालंधर के कांशी नगर (गीता कॉलोनी) इलाके में देर रात एक घर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, रात को जब वे अपने पालतू कुत्तों को लेकर छत पर गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाले ‘लकी’ नाम के एक युवक ने ऊपर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब उससे शांत रहने और बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही, तो आरोपी तैश में आ गया। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने 7 से 8 अन्य साथियों के साथ आया और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान परिवार के सदस्यों ने तुरंत घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। ईंटें चलने के कारण घर के बाहर और छत पर काफी नुकसान हुआ है, साथ ही पूरी गली में ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर युवक नशे (चिट्टे) का सेवन करता है और इलाके में माहौल खराब करता है। पुलिस बोले- जांच जारी, सीसीटीवी खंगाल रहे
घटना की जानकारी मिलने के बाद भार्गव कैंप थाने से पुलिस टीम (ड्यूटी ऑफिसर एसआई शाम लाल) और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:कांशी नगर की घटना, इलाके में रही दहशत, पुलिस जांच में जुटी; CCTV खंगाल रही
