Headlines

देवघर पुलिस ने सौरभ पलिवार गिरोह के 3 गुर्गे पकड़े:श्रावणी मेला से पहले रंगदारी-दहशत फैलाने की थी योजना, हथियार भी बरामद




देवघर श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी और दहशत फैलाने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार झा उर्फ छोटा, विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता और सत्यम कुमार यादव के रूप में हुई है। तीनों को हरि शरणम कुटिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कट्टा लहराने का एक वीडियो भी सामने आया था
एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंगस्टर और पेशेवर अपराधी सौरभ पलिवार के सहयोगी श्रावणी मेला के दौरान दुकानदारों और व्यवसायियों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी मांगने की तैयारी कर रहे हैं। आरोपी मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर देसी कट्टा लहराते हुए इलाके में दहशत का माहौल बना रहे थे। इसी दौरान कट्टा लहराने का एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। तीन जिंदा 8 एमएम कारतूस भी बरामद
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा 8 एमएम कारतूस तथा एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोशन कुमार झा उर्फ छोटा के खिलाफ रिखिया और नगर थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं, विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता के विरुद्ध कुंडा और नगर थाना में मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपी सत्यम कुमार यादव की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में देवघर नगर थाना कांड संख्या 262/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *