![]()
जोधपुर में देर रात एक कार गैराज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि ये गैराज के पास बने दो मकानों तक पहुंच गई। घटना कमला नेहरू नगर स्थित एलएमजे कार सर्विस सेंटर की है। इधर, सूचना मिलने पर शहर के अलग-अलग फायर स्टेशन से करीब 15 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रात 12 बजे तक आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में 10 के करीब गाड़ियां भी जली है। हालांकि गुरुवार सुबह इनके बारे में स्पष्ट हो पाएगा। गैराज और टायर गोदाम आए आग की चपेट में बासनी फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि ये आग प्रताप नगर स्थित महिला पीजी कॉलेज के पीछे लगी थी। यहां एक कार गैराज और टायर का गोदाम है। हालांकि आग क्यों लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। लेकिन, टायर गोदाम और कार गैराज आग की चपेट में आ गए। आग पर काबू पाने के लिए बासनी, शास्त्री नगर, चौपासनी समेत अलग-अलग फायर स्टेशन से 15 फायर बिग्रेड बुलाई गई। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे तक आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। आग की लपटें आस-पास बने दो मकानों तक भी पहुंच गई थी।
Source link
जोधुपर में कार सर्विस सेंटर में लगी आग:10 से ज्यादा गाड़ियां जलने की आशंका; 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड पहुंची, घरों तक पहुंची लपटें
