Headlines

हिमाचल में 2 दिन बाद मानसून की विदाई शुरू:शिमला-किन्नौर में नॉर्मल से ज्यादा, लाहौल स्पीति में सबसे कम बारिश, अगले 4 दिन खिलेगी धूप




हिमाचल प्रदेश से अगले दो-तीन दिन के भीतर मानसून की विदाई शुरू होगी। चार से पांच दिन के भीतर पूरे राज्य से मानसून विड्रा हो सकता है। इस बार मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) में हिमाचल में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में सामान्य बारिश 733.4 मिलीमीटर रहती है, जबकि इस बार 652.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के सात जिलों में सामान्य से कम, जबकि पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। किन्नौर में सामान्य से 18 फीसदी अधिक और शिमला में 16 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, लाहौल-स्पीति में सामान्य से 65 फीसदी कम और हमीरपुर में 34 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम या अधिक रहा। प्रदेश से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 25 सितंबर है, लेकिन इस बार मानसून करीब 8 से 10 दिन की देरी से विदा हो सकता है। अगले चार दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहेगी। दिन व रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और पारा सामान्य के आसपास बना रहने की संभावना है। बारिश-लैंडस्लाइड से 3,220 करोड़ का नुकसान इस मानसून सीजन में बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से प्रदेश में करीब 3,220 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान 148 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 535 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ। इसके अलावा 499 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मानसून सीजन में 379 लोगों की मौत मानसून सीजन के दौरान विभिन्न हादसों में 379 लोगों की मौत हुई। इनमें सड़क हादसों में 226, लैंडस्लाइड में 18, फ्लैश फ्लड में 1 और पानी में डूबने से 17 लोगों की जान गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *