![]()
सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया। बिहारपुर में पदस्थ तहसीलदार की कार ने सड़क किनारे खड़ी एक एसयूवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ पाठक की एसयूवी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बिहारपुर में पदस्थ तहसीलदार की ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे एसयूवी को नुकसान पहुंचा। गोरखनाथ पाठक ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद विरोध करने पर उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण बिहारपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल जांच और शिकायत पर कार्रवाई की मांग रखी। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि शिकायत मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच में जुटी है।
Source link
तहसीलदार की कार से हादसा, ग्रामीणों का थाने पर धरना:कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस जांच में जुटी
