![]()
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित कृष्णनगर के सरस्वती विद्यालय में फीस विवाद के बीच एक नाबालिग छात्रा ने प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रा के चाचा के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित छात्रा और उसका भाई विद्यालय में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं। छात्रा का कहना है कि कुछ साल पहले माता-पिता के निधन के बाद पूर्व प्राचार्य ने उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए फीस माफ कर दी थी। छात्रा के अनुसार, नए प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दूबे ने इस सत्र में फीस जमा नहीं होने पर विद्यालय में प्रवेश रोकने की बात कही। आरोप है कि 5 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे छात्रा विद्यालय पहुंची। वह अपनी बात रखने प्राचार्य कक्ष में गई, तो उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा की नाक से खून निकला, हाथ में चोट आई छात्रा का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी नाक से खून निकला। दाहिने हाथ में चोट आई। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया। विद्यालय प्रबंधन बोला-दो सत्र की फीस बकाया वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने कोलगवां थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि छात्रा और उसके भाई की पिछले एवं वर्तमान सत्र की कुल 58,930 रुपए की फीस बकाया है। आवेदन के अनुसार फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार सूचना दी गई। लेकिन शुल्क जमा कराने के बजाय विद्यालय प्रबंधन के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। टीआई बोले-दोनों पक्ष की शिकायत आई, जांच जारी कोलगवां थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। गुरुवार को स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
Source link
सरस्वती स्कूल में छात्रा से मारपीट,नाक से खून निकला:फीस जमा न करने पर विवाद, सतना में प्रिंसिपल पर FIR,प्रबंधन बोला-दो सत्र की फीस बकाया
