![]()
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 12 दिन से जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी आंदोलन और तेज हो गया है। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी आंदोलन खत्म करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की समिति बनाई है। SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों से मिलने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रदर्शनकारियों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। हालांकि छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बातचीत सार्वजनिक मंच पर छात्रों के बीच होगी। सरकार ने बातचीत के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई इससे पहले सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बना दी। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र नेताओं को बातचीत का बुलावा भेजा गया। लेकिन वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी।
Source link
झारखंड PSC परीक्षा गड़बड़ी केस में 5 और गिरफ्तार:अबतक 19 आरोपी पकड़ाए; प्रदर्शनकारी छात्र बोले- सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया
