Headlines

गुरुग्राम में कॉर्पोरेट कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी:तेज बारिश से जलभराव-भारी जाम की आशंका, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखें




गुरुग्राम में अलसुबह से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट ऑफिसों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके। बारिश के चलते राजीव चौक, इफ्को चौक, सोहना रोड और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे समेत तमाम मुख्य चौराहों और सर्विस लेन पर जलभराव हो गया है। पानी में गाड़ियां डूबने और खराब होने के कारण सुबह से ही सड़कों पर जाम की स्थिति है। सुबह ऑफिस के टाइम यह स्थिति और बिगड़ गई। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीमें मैदान में
यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तमाम टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। पुलिसकर्मी मुस्तैदी से जलभराव वाले इलाकों से वाहनों को निकालने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *