सर्वमंगला मंदिर के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा:तेज रफ्तार वाहन गार्डन में घुसा, चालक घायल, राहगीर बाल-बाल बचे




कोरबा शहर के सर्वमंगला चौक के पास बुधवार देर रात एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गार्डन में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि मौके से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG 12 S 5536) कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लेकर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे सर्वमंगला चौक से आगे मोड़ पर चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सर्वमंगला मंदिर के पास बने गार्डन में जा घुसा और पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में लदा पूरा कोयला गार्डन में बिखर गया। केबिन में फंसा चालक, लोगों ने बचाया हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। आसपास के लोगों और अन्य वाहन चालकों ने मिलकर चालक को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई की गई और वाहन मालिक को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। कुछ देर लगा जाम, लोगों ने उठाई मांग सर्वमंगला चौक शहर का व्यस्त चौराहा है, जहां रात में भी भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्रों से गुजरने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और व्यस्त मोड़ों पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *