Headlines

बीजेपी के राष्ट्रीय-अध्यक्ष CMR पहुंचे, सांसद-विधायकों से कर रहे संवाद:नितिन नवीन 90 रथ रवाना कर पंचायत चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत; युवाओं से करेंगे बात




बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर दौरे पर हैं। वे सीएमआर में प्रदेश के बीजेपी सांसद और विधायकों से संवाद कर रहे हैं। इसके बाद नितिन नवीन दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों के साथ पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर नितिन नवीन पंचायत चुनाव का आगाज करते हुए 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। ये प्रचार रथ हर पंचायत तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां को जनता के बीच लेकर जाएंगे। नितिन नवीन दोपहर बाद बिड़ला ऑडिटॉरियम में युवाओं से संवाद भी करेंगे। 5 महीने में दूसरी बार राजस्थान आए नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह करीब 5 महीने में दूसरा राजस्थान दौरा है। इससे पहले वे 27 अप्रैल को टोंक और जयपुर के दौरे पर आए थे। दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठन से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *