Headlines

राहगीरों से विवाद कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार:ति भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल




राजनांदगांव जिले के चिखली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों राहगीरों से बेवजह विवाद कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ निवारक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में असामाजिक तत्वों और नशाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई इसी अभियान के तहत की गई। बुधवार को चिखली चौकी क्षेत्र में पुलिस ने राकेश सिंह नागवंशी (47), निवासी शिवनगर ढाबा रोड, चिखली और आर्यन शर्मा (24), निवासी शंकरपुर को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करते हुए पकड़ा। दोनों राहगीरों से बेवजह विवाद कर रहे थे, जिससे किसी भी समय अप्रिय स्थिति बनने की आशंका थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए। इसके बाद दोनों को न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *