![]()
कर्मचारी सिर्फ बेहतर सैलरी के लिए नौकरी नहीं छोड़ते। कई बार ऑफिस का माहौल, मैनेजर का व्यवहार और काम के प्रति बढ़ता दबाव भी उन्हें नौकरी बदलने के लिए मजबूर करता है। कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो धीरे-धीरे उनका भरोसा और काम में रुचि कम कर देती हैं। जानिए वो क्या बातें हैं… 1. कर्मचारियों की बात न सुनना
जब मैनेजर कर्मचारियों की राय, उनके सुझाव या उनकी परेशानियों को बार-बार नजरअंदाज करते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनकी बात की कोई अहमियत ही नहीं है। लंबे समय तक ऐसे माहौल के बने रहने पर कर्मचारी खुद को टीम से अलग महसूस करते हैं और उनका काम के प्रति उत्साह कम हो सकता है। 2. हर काम में ज्यादा दखल देना
हर छोटी बात पर नजर रखना, बार-बार काम की जांच करना या कर्मचारी को अपने तरीके से काम करने की आजादी न देना दबाव बढ़ा सकता है। इससे कर्मचारियों को लग सकता है कि मैनेजर को उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है। लगातार ऐसा होने पर काम में रुचि और आत्मविश्वास प्रभावित हो सकते हैं। 3. मेहनत की सराहना न करना
कर्मचारियों को अपने अच्छे काम की पहचान और सराहना भी चाहिए। अगर कोई कर्मचारी लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, अतिरिक्त जिम्मेदारी लेता है और फिर भी उसकी मेहनत पर ध्यान नहीं दिया जाता, तो वह खुद को कम महत्व वाला महसूस कर सकता है। धीरे-धीरे उसका उत्साह कम होने लगता है। 4. गलतियों पर आलोचना करना
काम के दौरान गलती होना स्वाभाविक है, लेकिन हर गलती पर डांट या दोष देने से कर्मचारी असहज हो सकते हैं। बेहतर तरीका यह है कि मैनेजर गलती समझने, समाधान खोजने और अगली बार उसे सुधारने में मदद करे। लगातार आलोचना का माहौल कर्मचारियों को अपनी बात रखने से रोक सकता है। 5. आगे बढ़ने का मौका न देना
अगर कर्मचारियों को लंबे समय तक नई जिम्मेदारियां, नई चीजें सीखने या पदोन्नति के अवसर नहीं मिलते, तो उन्हें लग सकता है कि उनके करियर में आगे बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। खासकर मेहनती कर्मचारी ऐसी स्थिति में दूसरी जगह बेहतर अवसर तलाशने के बारे में सोच सकते हैं।
Source link
टिप्स:लोगों को नौकरी छोड़ने पर मजबूर करती हैं ये बातें
