Headlines

तरनतारन में SIR का पहला चरण पूरा:घर-घर पहुंचे BLO, 7 लाख से अधिक फॉर्म जमा; 20956 मृत मतदाता पाए गए




भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण तरनतारन में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस चरण के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना का कार्य पूरा किया। जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 7,03,160 गणना फॉर्म जमा कर उनका डिजिटलीकरण किया गया। जून 2026 में प्री-एसआईआर के दौरान जिले में 7,77,353 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 74,193 फॉर्म जमा नहीं हो सके। 20,956 मृत मतदाता, 8,325 अनुपस्थित, 37,569 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 6,980 दोहरे मतदाता और 363 ऐसे मतदाता शामिल हैं जिन्होंने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। सूची में जिले के कुल 7,03,160 मतदाता शामिल जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में जिले के कुल 7,03,160 मतदाता शामिल होंगे। इनमें तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के 1,72,148, खेमकरण के 1,80,784, पट्टी के 1,69,392 और खडूर साहिब के 1,80,836 मतदाता शामिल हैं। मसौदा 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। मसौदा सूची जारी होने के बाद उन 23,587 मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा सके। इसके अलावा, घर-घर सर्वेक्षण के दौरान 72,682 मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां भी सामने आई हैं। नोटिसों की अनुमानित संख्या 96,269 जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। यदि निर्धारित समय में त्रुटियों का निवारण नहीं होता है, तो संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ऐसे नोटिसों की अनुमानित संख्या 96,269 होगी। 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि दावों, आपत्तियों और नोटिसों के निपटारे के बाद 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदान केंद्रों का पुनर्गठन भी किया गया है। इसके तहत 14 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिससे जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 911 से बढ़कर 925 हो गई है। मतदान केंद्रों की संख्या 222 से बढ़कर 226 हो गई उन्होंने बताया कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 222 से बढ़कर 226 हो गई है, जबकि खेमकरण में कोई बदलाव नहीं किया गया। पट्टी में मतदान केंद्र 225 से बढ़कर 228 और खडूर साहिब में 229 से बढ़कर 236 हो गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने दोहराया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *