सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को सौंपी है। मंडल ने सितंबर-अ
.
जानकारी के अनुसार पात्रता परीक्षा का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण होगी, जिनकी नियुक्ति पात्रता परीक्षा से जुड़े विवाद के कारण लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया में है। परीक्षा का परिणाम उनके भविष्य और सेवा पर असर डाल सकता है।

ESB ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली संभावित भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विभागों में करीब 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
ESB ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित परीक्षा कैलेंडर है। परीक्षाओं की अंतिम तिथियां, कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाएं अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तय की जाएंगी।
अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना पर नजर रखने की सलाह
कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी, विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियों के लिए ESB की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें। जल्द ही पात्रता परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
