NIT के छात्र का शव चार दिन बाद बरामद:आसंगी चेकडैम में डूबा था, 20 km दूर दोमुहानी से मिली लाश, नहाने के दौरान हादसा




नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव गुरुवार सुबह सोनारी स्थित दोमुहानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। वे चार दिन पहले आसंगी चेकडैम में डूब गया था। करीब 20 किलोमीटर दूर उसका शव मिला। लगातार चले सर्च अभियान के बाद शव मिलने से परिजनों और सहपाठियों का इंतजार समाप्त हुआ, वहीं पूरे संस्थान में शोक का माहौल है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के निवासी मीर तनवीर हसन रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ आरआईटी के पास आसंगी स्थित खरकाई नदी के चेकडैम में नहाने गया था। विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया
इसी दौरान वो गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू किया था। लगातार चार दिनों तक नदी के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से छात्र का शव बरामद किया। सूचना मिलने पर मीर तनवीर हसन के परिजन और एनआईटी के कई छात्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीर तनवीर हसन एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक चौथे वर्ष का छात्र था। उसकी मृत्यु की खबर से कॉलेज परिसर में मातम छा गया है। सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें एक मेधावी एवं मिलनसार छात्र बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरा सब कुछ छिन गया, अब किसके सहारे जिऊंगा: पिता
पिता मीर मोहसिन अली ने नम आंखों से कहा- मेरा इकलौता चिराग बुझ गया है। तनवीर बचपन से ही मेहनती और होनहार था। उसका सपना इंजीनियर बनने का था। बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए परिवार ने कर्ज लेकर उसका दाखिला कराया था। वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था। हमने अपनी क्षमता से ज्यादा कोशिश की ताकि उसका सपना पूरा हो सके, लेकिन शायद ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। घटना वाले दिन की याद करते हुए उन्होंने बताया कि सुबह तनवीर ने फोन किया था। वह काफी खुश था और अपने प्लेसमेंट को लेकर बातें कर रहा था। शाम होते-होते उसके डूब जाने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *