Headlines

डबवाली में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:दो हिस्सों में कटा हुआ, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस




डबवाली के पास पंजाब के गांव पथराला स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार तड़के एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव दो हिस्सों में कटा हुआ था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12:15 बजे डबवाली रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद रेलवे विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नहीं हो सकी मृतक की पहचान मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही है। उसने टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *