Headlines

हरियाणा- 2 बच्चों संग वाटर टैंक में कूदी आंगनबाड़ी वर्कर:तीनों की मौत, पति शराब पीकर क्लेश करता था; 10 फीट गहरा था कुंड




हरियाणा के फतेहाबाद में 10 फीट गहरे वाटर टैंक में 2 बच्चों संग कूदकर महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला गांव में ही आंगनबाड़ी वर्कर थी। महिला का पति संदीप नशे का आदी है। इसी कारण पति-पत्नी के बीच क्लेश रहता था। गांव में चर्चा है कि बीते दिन दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति उस पर काफी देर चिल्लाता रहा। इसी से परेशान होकर वह दो बच्चों के साथ वाटर टैंक में कूद गई। घर में पानी के स्टोरेज के लिए वाटर टैंक बरामदे में बनाया हुआ है। जैसे ही पड़ोसियों व अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। मगर तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। उधर, घटना के समय पति रेलवे स्टेशन लोगों को पानी पिलाने गया हुआ था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता रेलवे स्टेशन गया था जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान भट्‌टू क्षेत्र के गांव मेहुवाला निवासी सुदेश (31), बेटा विनीत (8) और बेटी ज्योति (10) के रूप में हुई। घटना के समय बच्चों का पिता संदीप कुमार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने गया हुआ था। संदीप कुमार खेतीबाड़ी करता है। संदीप अपने परिवार के साथ गांव से कुछ दूरी पर बनी ढाणी में रहता है। करीब 10 फीट गहरा है वाटर टैंक घर में पानी स्टोरेज के लिए बनाया गया वाटर टैंक करीब 10 फुट गहरा है। आज ही पानी की सप्लाई आई थी। इस कारण वाटर टैंक को पूरी तरह भर लिया गया था। वाटर टैंक पूरा भरा होने के कारण ही तीनों उसमें डूब गए। तीसरी और चौथी में पढ़ते थे बच्चे परिजनों के अनुसार, संदीप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उनकी बेटी ज्योति गांव में ही चौथी क्लास जबकि बेटा विनीत तीसरी क्लास में पढ़ता था। SHO बोले- सुसाइड एंगल की जांच कर रहे भट्‌टू थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड के एंगल से भी जांच हो रही है। अभी मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। उनके बयान देने का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *