Headlines

शाहिद कपूर वीकेंड पर मसूरी में घूमते दिखे; VIDEO:धोनी की बेटी जिस समर कैंप में गई थी, उसी में बेटी का करवाया एडमिशन




मसूरी में वीकेंड पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा कपूर को समर कैंप में छोड़ने वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे थे। यह वही वुडस्टॉक स्कूल है, जहां मई में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का एडमिशन कराने आए थे। वुडस्टॉक स्कूल में इस साल का दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। करीब 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर वीकेंड पर मसूरी पहुंचे। इस दौरान वह पत्नी मीरा राजपूत, बेटी मीशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ सड़कों पर घूमते हुए भी दिखे। रविवार देर शाम स्कूल परिसर पहुंचने पर शाहिद कपूर ने समर कैंप की एक्टिविटी देखी। उन्होंने कैफेटेरिया, हॉस्टल समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके बाद आज दिन के समय शाहिद कपूर देहरादून एयरपोर्ट से वापस लौट गए। तस्वीरें देखिए- वुडस्टॉक स्कूल में बेटी को छोड़कर गए शाहिद कपूर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी स्थित वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को समर प्रोग्राम के लिए छोड़ा। वुडस्टॉक स्कूल में चल रहे समर प्रोग्राम में छात्रों को कॉलेज और करियर की तैयारी के साथ लीडरशिप, क्रिएटिविटी और सोशल स्किल्स भी सिखाई जाती हैं। प्रोग्राम में रोजाना सुबह करीब 200 मिनट मुख्य कोर्स कराए जाते हैं। इनमें आर्ट, इंग्लिश मास्टरक्लास, लीडरशिप, रोबोटिक्स, म्यूजिक प्रोडक्शन और रेडियो जॉकी जैसे विषय शामिल हैं। दोपहर में एक्टिविटी बेस्ड कोर्स होते हैं, जबकि शाम को मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। वीकेंड पर छात्रों के लिए आउटडोर एडवेंचर और खेल गतिविधियां भी कराई जाती हैं। वुडस्टॉक स्कूल के इस समर कैंप की कुल फीस GST सहित 2.36 लाख रुपए है। इसके अलावा आवेदन के लिए 10 हजार रुपए का नॉन-रिफंडेबल शुल्क अलग से लिया जाता है। समर प्रोग्राम 6 जुलाई से शुरू हुआ, जो 16 जुलाई को खत्म हो जाएगा। मई में धोनी 3 करोड़ की कार से मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी 29 मई को 3 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ मसूरी में घूमते दिखे थे। जैसे ही फैंस को इसकी जानकारी मिली, वे भी स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने आए थे। धोनी देहरादून से मसूरी के लिए रवाना हुए थे और देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे थे। यहां फैंस ने उन्हें घेर लिया। लोग मोबाइल से तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों को लगा कि रोहित शर्मा आए हुए हैं। वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे। यह सुनकर धोनी हंस पड़े थे। समर कैंप जाते समय उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया था। इसके बाद वहां मौजूद एक बच्चे ने जब ‘धोनी-धोनी’ कहा तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराने लगे। धोनी का मसूरी की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे लोगों से मसूरी के बारे में जानकारी लेते और ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे थे। इससे पहले धोनी 11 मार्च 2025 को भी मसूरी घूमने आए थे। तस्वीरें देखिए- ————————————————- ये खबर भी पढ़ें… मसूरी में लड़की ने पुलिसकर्मियों की तरफ थूका; VIDEO:बोली- ये 1500 वाले, चौकी के दरवाजे पर मारी लात; साथी को चप्पल से पीटा मसूरी में वीकेंड पर दिल्ली से आए दो कपल ने शराब के नशे में थाने के अंदर घुसकर एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान दो लड़कियां पुलिस चौकी के अंदर पहुंच गईं और चौकी इंचार्ज के केबिन में घुसकर गाली-गलौज करने लगीं। जब इंस्पेक्टर लड़कियों को समझाने पहुंचे तो एक लड़की ने केबिन का दरवाजा बंद कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *