Headlines

कोटकपूरा में बैंक में कैशियर पर कर्मचारी ने किया हमला:CCTV; डेली वेज पर कार्यरत है कर्मचारी, गरारी लगी लोहे की रॉड से वार किए




फरीदकोट जिले के कोटकपूरा स्थित मोगा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर वीरवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक में पहले डेली वेज (दैनिक वेतन भोगी) पर काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी ने रंजिश के चलते बैंक के कैशियर मनीष गोयल पर लोहे की गरारीदार रॉड से हमला कर दिया। हमले में घायल कैशियर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा की इस शाखा में डेली वेज पर दो कर्मचारी कार्यरत थे। हाल ही में एक स्थायी (Permanent) कर्मचारी की नियुक्ति होने के कारण बैंक प्रबंधन ने डेली वेज पर काम कर रहे गांव देवीवाला निवासी के. दीप सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। यद्यपि बैंक अधिकारियों ने उसे किसी नजदीकी शाखा में समायोजित (Adjust) करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह लगातार बैंक स्टाफ को धमकियां दे रहा था। बैंक मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी दो दिन पहले शराब के नशे में बैंक आया था और कर्मचारियों को धमकी दी थी। घटना के एक दिन पहले आरोपी और उसके पिता को बैंक बुलाया गया था, जहां उन्होंने लिखित में अपनी गलती का माफीनामा भी दिया था।
सुबह बैंक पहुंचते ही घेरा, बांह पर आई गंभीर चोट इसके बावजूद, वीरवार सुबह जब कैशियर मनीष गोयल अपनी बाइक खड़ी करके बैंक के अंदर प्रवेश कर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे के. दीप सिंह ने लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मनीष गोयल ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उनकी बांह पर गंभीर चोटें आईं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार्रवाई जारी अस्पताल में उपचाराधीन कैशियर मनीष गोयल के बयानों पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *