Headlines

रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी:मार्ग और समय-सारिणी में भी किया गया संशोधन




यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची–आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि का विस्तार किया है। इसके साथ ही ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में भी संशोधन किया गया है। ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब 8 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस दौरान ट्रेन कुल 8 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन रांची से शाम 17.40 बजे रवाना होगी और रविवार को 18 00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर) और टूंडला स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 9 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन भी कुल 8 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शाम 19.30 बजे खुलेगी और सोमवार को शाम 18:35 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव टूंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा स्टेशनों पर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *