Headlines

नारनौल नागरिक अस्पताल का सर्जिकल वार्ड 15 दिन रहेगा बंद:मरम्मत व शौचालयों का रेनोवेशन शुरू, जर्जर हिस्सों की होगी रिपेयर, ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान नागरिक अस्पताल नारनौल में पुरानी बिल्डिंग स्थित सर्जिकल वार्ड को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से खाली करा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में भर्ती मरीजों को नेत्र वार्ड और ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है, ताकि उपचार सेवाएं प्रभावित न हों। अस्पताल का यह सर्जिकल वार्ड करीब 50 बेड की क्षमता वाला है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में ऑपरेशन के बाद मरीजों का उपचार किया जाता है। लंबे समय से पुरानी बिल्डिंग जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी थी। भवन के कई हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड को अस्थायी रूप से बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया है। शौचालय का भी हो रही रेनोवेशन जानकारी के अनुसार, वार्ड की दीवारों, छत और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के साथ-साथ शौचालयों का भी रेनोवेशन किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड के दोनों ओर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। करीब 15 दिन का समय अस्पताल प्रशासन का अनुमान है कि यह मरम्मत कार्य करीब 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सर्जिकल वार्ड को दोबारा उसी स्थान पर शुरू कर दिया जाएगा और मरीजों को पहले की तरह सुविधाएं मिलेंगी। वैकल्पिक व्यवस्था मरम्मत के दौरान अस्पताल में आने वाले सर्जरी के मरीजों के उपचार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नए स्थान पर भी नियमित रूप से सेवाएं दे रही है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कुछ दिनों के लिए बंद: सीएमओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में बने सर्जिकल वार्ड में मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी कारण वार्ड को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही रिपेयर का कार्य पूरा होगा, सर्जिकल वार्ड को फिर से उसी भवन में संचालित कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर मरीजों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *