![]()
रायपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोरिदकला निवासी उद्योगपति उमेश कुमार सिन्हा से 1 करोड़ 13 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने उनकी कंपनी के लिए 45 करोड़ रुपए का निवेश दिलाने का झांसा दिया था। इस मामले में रायपुर पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर देश के कई राज्यों में इसी तरह की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उमेश कुमार सिन्हा सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। वर्ष 2026 में कंपनी के विस्तार और नए प्लांट की स्थापना के लिए उन्हें करीब 45 करोड़ रुपए की जरूरत थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने खुद को बड़े निवेशकों और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताकर फंड उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। चेन्नई और नागपुर बुलाकर जीता भरोसा आरोपियों ने उमेश सिन्हा को चेन्नई और नागपुर बुलाया। वहां बड़े अधिकारियों से मुलाकात, फाइल प्रोसेसिंग, सुरक्षा मंजूरी, विदेशी परीक्षण और विशेष केमिकल प्रक्रिया का हवाला देकर उनका विश्वास जीता। ब्लैक मनी वॉश स्कैम से की ठगी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तथाकथित ‘ब्लैक मनी वॉश एंड वॉश स्कैम’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने विशेष केमिकल और विदेशी तकनीक के नाम पर काले रंग से ढके नोटों को असली नोटों में बदलने का नकली प्रदर्शन किया। पहले से तैयार असली नोटों का इस्तेमाल कर पीड़ित का भरोसा जीता गया। इसके बाद विदेशी केमिकल, हाई पावर केमिकल, परीक्षण, फंड रिलीज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए ठग लिए। तकनीकी जांच से नागपुर तक पहुंची पुलिस पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में मामला दर्ज किया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर दो महिला आरोपियों की पहचान हुई। दो महिला आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त पुलिस ने नागपुर से कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय (24), निवासी कोलकाता और दीपिका पालीवाल (24), निवासी उदयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, 26 हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। देश के कई राज्यों में फैला है गिरोह का नेटवर्क प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह नागपुर, लखनऊ सहित कई राज्यों में निवेश दिलाने और फंड रिलीज कराने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। रायपुर पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर गिरोह के नेटवर्क और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
45 करोड़ की फंडिंग का झांसा देकर 1.13 करोड़ ठगे:बालोद के रहने वाले उद्योगपति; ब्लैक मनी वॉश स्कैम से बनाया था शिकार
