![]()
मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बकुची गांव में एक दर्जन से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय के परिसरों में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण बकुची घाट स्थित पीपा पुल से दूसरे दिन भी आवागमन बाधित रहा। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पीपा पुल के रास्ते आवाजाही करते देखे गए। नदी किनारे की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी बाढ़ के पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेजी से बढ़ रहा कटाव नवादा के पास बागमती नदी के मोड़ पर लगातार कटाव जारी है। जिससे बेनीबाद-औराई मुख्य सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बचाव के लिए मिट्टी से भरी बोरियां रखी गई हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है और कटाव तेजी से बढ़ रहा है। घर में घुसा पानी बाढ़ प्रभावित ग्रामीण ने बताया, ‘गुरुवार देर रात से पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। घरों में पानी घुस गया है और खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद है।’ डीएम ने किया था निरीक्षण कुछ दिन पहले जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
Source link
मुजफ्फरपुर: बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा:निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, कटरा में घर-स्कूल डूबे; कटाव का खतरा बढ़ा
