![]()
कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी पर कार्रवाई की है। इंदौरा उपमंडल के चक्क नांगलियां गांव में एक घर पर दबिश देकर पुलिस ने टेलीविजन के स्पीकर के भीतर छिपाकर रखी गई 10.96 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद सीआईए स्टाफ ने गांव चक्क नांगलियां, डाकघर कन्दरोड़ी, तहसील इंदौरा स्थित तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे में रखे टेलीविजन के स्पीकर के अंदर से 10.96 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हेरोइन बरामद होने के बाद आरोपी तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह इसी गांव चक्क नांगलियां का रहने वाला है। इस संबंध में थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की आमजन से सूचना देने की अपील पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। नूरपुर पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
Source link
कांगड़ा में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:घर में टीवी स्पीकर में छिपाकर रखी थी; पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही
