Headlines

आशू-वड़िंग की आपसी फूट खुलकर आई सामने:वड़िंग बोले-विजिलेंस रिमांड में एसी में रोटी खिलाई; ममता बोलीं-जब जेल में थे तब कहां थे?




पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और लुधियाना से सांसद व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। राजा वड़िंग ने आशू का नाम लिए बिना कहा कि विजिलेंस रेड के दौरान उन्होंने आठ दिन तक एसी कमरे में उन्हें रोटी खिलाई थी; तब राजा वड़िंग अच्छा था। राजा वड़िंग यहीं नहीं रुके, उन्होंने आशू समर्थकों को ‘आरएसएस का एजेंट’ तक करार दिया और पार्टी से बाहर करने की बात कही। वड़िंग ने निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को कांग्रेस का ठेकेदार समझते थे, उनकी पत्नी पार्षद चुनाव में 900 वोट भी नहीं हासिल कर पाईं। राजा वड़िंग के आरोपों का जवाब देने के लिए भारत भूषण आशू खुद सामने नहीं आए, लेकिन उनकी पत्नी ममता आशू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वड़िंग पर करारा पलटवार किया। ममता आशू ने कांग्रेस हाईकमान और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के सामने 5 सवाल रखे और पूछा कि राजा वड़िंग के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं। आज कांग्रेस का कार्यक्रम नवांशहर के बलाचौर और रोपड़ के नंगल में होगा। कल मालेरकोटला व खन्ना में होना है। राजा वड़िंग के भारत भूषण आशू पर मुख्य आरोप: ममता आशू के हाईकमान से 5 तीखे सवाल… शायरी के जरिए ममता आशू के जवाब…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *