Headlines

Savarn Aakrosh Mahapanchayat Delhi | UGC Regulation 2026 Protest



यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में सवर्ण समाज ने देशभर में एक बड़ी यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 5 अगस्त से शुरू हुई है और करीब 15 हजार किलोमीटर तक चलेगी। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के दर्जनों जिलों से गुजरेगी औ

.

क्षत्रिय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सलूम्बर में यात्रा को लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन-2026 को लेकर उनके संगठन को कई आपत्तियां हैं, और इसी वजह से यह यात्रा निकाली जा रही है।

डॉ. शेखावत ने बाताया – इस यात्रा का मकसद विद्यार्थियों, अभिभावकों, टीचर्स और आम लोगों को यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों के बारे में समझाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अलग-अलग जिलों में पंचायतें, जनसंवाद, सम्मेलन और प्रेसवार्ताएं होंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे।

23 अगस्त को दिल्ली में जुटेंगे

डॉ. शेखावत ने दावा किया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली सवर्ण आक्रोश महापंचायत में देशभर से विद्यार्थी, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों के लोग और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग पहुंचेंगे। उनके मुताबिक, इस महापंचायत के जरिए यूजीसी रेगुलेशन-2026 वापस लेने की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *