![]()
नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। उजीना रेस्ट एरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टाटा हरियर गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, टाटा हरियर गाड़ी फिरोजपुर झिरका से दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उजीना रेस्ट एरिया के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा हरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों व्यक्ति वाहन के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और जयसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती पुलिस ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टाटा हरियर को कब्जे में लेकर जयसिंहपुर चौकी पहुंचा दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। इसके लिए एक्सप्रेस-वे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
Source link
नूंह में गाड़ी की टक्कर से दो लोग घायल:टाटा हरियर में सवार होकर जा रहे, क्षतिग्रस्त कार में फंसे रहे
