![]()
समस्तीपुर सिविल कोर्ट कैंपस में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अफसर सह एडिशनल मुंसिफ के ऑफिस में लगी थी। आग लगने की घटना में कई इलेक्ट्रिक डिवाइस और फाइल जलकर बर्बाद हो गईं। आग लगने के बाद धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के आने के बाद कर्मियों ने स्थानीय कर्मचारियों के सहयोग से फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। ऑफिस पहुंचे कर्मियों ने धुआं निकलता देखा कोर्ट के कर्मियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी ऑफिस खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अफसर संतोष कुमार साह के ऑफिस से धुआं निकलता देखा। जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो देखा कि कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जल रहे हैं और उनसे धुआं निकल रहा है। कमरे में रखी फाइलों में भी आग लगा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। साथ ही कोर्ट कैंपस में मौजूद कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड के कर्मियों के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के ऑफिस में रखी कौन-कौन सी फाइल जलकर बर्बाद हुई है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगी आग कोर्ट कैंपस में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, प्रथमदृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। जहां आग लगी थी, इसके पास ही जुवेनाइल कोर्ट भी है, लेकिन आग वहां तक पहुंचने से पहले काबू पा लिया गया।
Source link
समस्तीपुर सिविल कोर्ट कैंपस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फाइलों को नुकसान; फायर एक्सटिंग्विशर से पाया गया काबू
