Headlines

अनूपपुर में 24 घंटे में 1 इंच बारिश:पिछले साल से 5.7 इंच कम पानी बरसा, 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर में फसलों की बोवनी




अनूपपुर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन लगभग 1 इंच (25.3 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर हुई इस बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है। जिले में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं और शाम तक और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस साल मानसून की चाल काफी धीमी रही है और अब तक केवल हल्की फुहारें ही पड़ी हैं। मानसून की धीमी रफ्तार से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। पानी की कमी के चलते खरीफ फसलों की बुआई अटक गई है। कृषि विभाग के उपसंचालक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 1 लाख 90 हजार 600 हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई है। पिछले साल से लगभग 5.7 इंच कम बारिश भू-अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी प्रदीप मोगरे के अनुसार, इस सीजन में अब तक औसत लगभग 23.2 इंच (589.4 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 21.6 इंच (547.6 मिमी) ही दर्ज हुई है। पिछले साल इस अवधि (1 जून से 1 अगस्त) तक लगभग 27.3 इंच (692.2 मिमी) बारिश हो चुकी थी। यानी इस साल पिछले साल के मुकाबले लगभग 5.7 इंच (145 मिमी) कम पानी बरसा है। कहां कितनी हुई बारिश वेंकटनगर: लगभग 2.5 इंच (63.0 मिमी) जैतहरी: लगभग 2.1 इंच (54.0 मिमी) अनूपपुर: लगभग 1.6 इंच (39.6 मिमी) बिजुरी: लगभग 0.9 इंच (22.2 मिमी) कोतमा: लगभग 0.5 इंच (12.0 मिमी) अमरकंटक: लगभग 0.2 इंच (5.0 मिमी) बेनीबारी: लगभग 0.2 इंच (4.2 मिमी) पुष्पराजगढ़: लगभग 0.1 इंच (2.4 मिमी)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *