Headlines

बेकाबू ऑटो ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत, अकेले काम से जा रहे थे




बांसवाड़ा में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ। मामला जिले के टामटिया गांव का है। तेज रफ्तार ऑटो ने मारी पीछे से टक्कर जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग अपनी बाइक पर सवार होकर अकेले कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। एंबुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *