Headlines

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत:दो दोस्त गंभीर घायल, जांजगीर-चांपा के NH-49 पर हुआ हादसा, काम से निकले थे तीनों




जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक मनीष मरावी की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी मनीष मरावी अपने दो साथी दुर्गेश और सूरज के साथ किसी काम से घर से निकले थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर एफसीआई गोदाम के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मिथलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सीएचसी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक मनीष मरावी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *