Headlines

पटना- बैंकिंग-वित्तीय सुरक्षा पर मंथन:दैनिक भास्कर कॉन्क्लेव सीजन-2 में दिलीप जायसवाल रहे मौजूद, साइबर फ्रॉड से बचाव के जानें टिप्स




किसी भी राज्य की आर्थिक तरक्की में बैंकिंग सेक्टर की रीढ़ की हड्डी जैसी अहम भूमिका होती है। बदलते वक्त के साथ जहां डिजिटल बैंकिंग ने ग्राहकों की जिंदगी आसान की है, वहीं, साइबर फ्रॉड जैसी नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। इसी अहमियत को समझते हुए शुक्रवार को पटना के होटल पनाश में दैनिक भास्कर द फाइनेंशियल एज कॉन्क्लेव सीजन-2 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और श्रम संसाधन, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप पर शामिल हुए। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें… आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया इस मंच पर देश और राज्य के वित्तीय जगत के दिग्गज जुटे, जिन्होंने बैंकिंग सेक्टर के नए बदलावों और आम आदमी की वित्तीय सुरक्षा पर गहराई से विचार-विमर्श किया। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य लोगों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना है। बैंकिंग-वित्तीय सुरक्षा पर मंथन, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। उनके साथ बैंकिंग और बीमा जगत के कई दिग्गज चेहरे बतौर पैनलिस्ट ने अपने विचार रखें। इनमें एसबीआई पटना रीजन के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी, एलआईसी पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रेमेन्द्र हरि, इंडियन बैंक के जोनल हेड अमन कुमार झा और साइबर एक्सपर्ट सह डीआईजी सुशील कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग रहा। एसबीआई इस कार्यक्रम का को-स्पॉन्सर और एलआईसी इंश्योरेंस पार्टनर थे, इन एसोसिएशन विद नेशनल इंश्योरेंस। इसके अलावा, एलिट फाल्कन्स प्रा. लि. सिक्योरिटी पार्टनर थे और देश के कई बड़े बैंक जैसे इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया इसके बैंकिंग पार्टनर रहे। यमुना आवास, डेवलपर्स, ड्रीम इमर्जिंग रियल्टर्स प्रा. लि., दुर्गा होम कंस्ट्रक्शन और इंद्रा नेत्रालय इस आयोजन के सपोर्टर रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *