![]()
जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते शनिवार को कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8 से 11 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली आदित्य द्वारकाधीश, श्याम बाग, मानपुरा नैनोमेक्स टॉउनशीप, दूध वालों की ढाणी, नैनो की ढाणी, उचियाड़ा गांव और 33/11 केवी उचियाडा सब-स्टेशन से सम्बन्धित सम्पूर्ण क्षेत्र। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Source link
शहर में कल तीन घंटे तक नहीं आएगी बिजली:लाइनों के मेंटेनेंस के चलते रहेगा पावरकट; ये इलाके होंगे प्रभावित
