Headlines

सत्यानंद भोक्ता इंटर कॉलेज में लाखों की चोरी



भास्कर न्यूज | चतरा चतरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर से सटे सत्यानंद भोक्ता इंटर कॉलेज ऊंटा में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में कॉलेज परिसर का मुख्य गेट और कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरणों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह कॉलेज खुलने पर मिली। जिसके बाद सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। कॉलेज की प्राचार्य सुनीता कुमारी ने सदर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे जब वह कॉलेज पहुंचीं तो मुख्य ग्रिल गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद कार्यालय कक्ष का दरवाजा भी टूटा पाया गया। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय में रखे कई कीमती सामान गायब थे। चोर कॉलेज से डेस्कटॉप कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, सीपीयू, यूपीएस, बैटरी, राउटर, साउंड सिस्टम, स्टेबलाइजर, रियल टाइम बायोमैट्रिक मशीन, दो तौलिया तथा कुछ बिजली के तार चोरी कर ले गए। अनुमान के अनुसार चोरी किए गए सामानों की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *