Headlines

जिस अमित को मारने आए बदमाश, उस पर 20 केस:दादरी फायरिंग केस की 24 घंटे पहले बनी प्लानिंग, प्लान था कि कोर्ट के पास मारना है




चरखी दादरी के सिटी थाना के बाहर फायरिंग मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार होने पर खुलासा हुआ है कि उनका मुख्य टारगेट अमित फतेहगढ़ था। जिस पर चरखी दादरी जिले के विभिन्न थानों में 20 केस दर्ज हैं। इस वारदात से करीब 24 घंटे पहले ही गांव साहुवास में बैठकर हत्या करने की प्लानिंग बनी थी। जिसमें करीब 9-10 लोग शामिल थे, जिन्होंने कोर्ट के पास फायरिंग करके मारने की रणनीति बनाई। इसी मनसूबे से कोर्ट के बाहर निकलते ही फायरिंग की। जिसमें 7 लोग गोली लगने के कारण घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं चरखी दादरी पुलिस के सामने हुई फायरिंग मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इधर, CIA पुलिस ने बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की। नाकाबंदी के दौरान कलानौर की तरफ से गाड़ी आती दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी। पुलिस टीम ने आरोपी को हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी को काबू कर लिया तथा उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की। आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव माजरा दुबलधन निवासी रोहित उर्फ कातिया पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दादरी शहर में हुई गोलीबारी की घटना की साजिश में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अन्य दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं, जिनकी पहचान गांव साहुवास निवासी प्रीत पुत्र हजारी तथा गांव सांगा निवासी हाल चरखी दादरी के लोहरू चौक निवासी युदबिन्दर पुत्र शुभराम के रूप में हुई है। वह केस जिसमें पेशी पर आए थे पुलिस के अनुसार चरखी दादरी के गांव मैहडा निवासी रविन्द्र उर्फ बब्बल ने बाढ़ड़ा थाना में शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि वह जमीन का काम करता है। उसने धनासरी निवासी पवन उर्फ जितेंद्र से मिलकर लोहारू रोड बाढ़डा रोड पर भांडवा गांव की सीमा में 4 एकड़ जमीन 2019 में खरीदी थी। जिसमें दोनों बराबर के पार्टनर थे। उसने आरोप लगाया कि जितेंद्र उर्फ पवन ने अपने हिस्से में पांच पार्टनर बना लिए। जिसमें दीनेश पीटीआई, सुरेश, दीनेश, सोमबीर व विजय। करीब 7-8 महीने से सभी पार्टनर फ्रंट की जमीन लेने को लेकर विवाद कर रहे थे। करीब 4 महीने पहले अमित फतेहगढ़ नामक बदमाश ने फोन पर धमकी दी कि आगे की जमीन मेरी व मेरे पार्टनरों की है। इसमें दखलअंदाजी की तो जान से मार दूंगा। 24 जनवरी 2025 को करीब 3 बजकर 40 मिनट व वह धर्मेंद्र उर्फ धर्मा मनेंद्र, नरेश प्लाट में बैठे हुए थे। तभी अचानक 8 लड़के लाठी-डंडा लेकर आए। उन्होंने कहा कि बब्बल कौन है, इस पर उसने कहा कि मैं हूं। जिसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए कहा कि हमें अमित फतेहगढ़ ने भेजा है। यह जमीन खाली कर दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद सभी 2 गाड़ियों में बैठकर भाग गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं इसी केस में वीरवार को पेशी पर आए हुए थे। वहां से लौटते समय यह फायरिंग की वारदात हुई। अमित फतेहगढ़ पर यह केस दर्ज
-22 नवंबर 2017 को सिटी थाना चरखी दादरी में धमकी, जानेलवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।
-31 अक्टूबर 2017 को सदर थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
-31 अक्टूबर 2017 को सदर थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
-5 मई 2018 को सदर थाना चरखी दादरी में मारपीट व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।
-8 जून 2018 को सदर थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
-16 जून 2018 को सिटी थाना चरखी दादरी में धारा आईपीसी 174ए के तहत दर्ज है।
-12 मई 2018 को सिटी थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
-19 मई 2018 को सिटी थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट, धमकी देने व मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।
-11 फरवरी 2019 को धमकी व मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत का केस सिटी थाना चरखी दादरी में दर्ज है।
-31 अगस्त 2019 को सदर थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
-10 अक्टूबर 2019 को चरखी दादरी के झोंझू कलां पुलिस थाना में जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट, षड्यंत्र व मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।
-4 जुलाई 2019 को वसूली, धमकी देने व सबूत मिलाटन तथा आर्म्स एक्ट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-10 अक्टूबर 2019 को सदर थाना चरखी दादरी जानलेवा हमला करने, धमकी देने व आर्म्स एक्ट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-10 अक्टूबर 2019 को सिटी थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-14 जुलाई 2019 को सिटी थाना चरखी दादरी में मारपीट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-4 मई 2019 को सदर थाना चरखी दादरी में जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-23 मार्च 2022 को थाना सिटी चरखी दादरी में धमकी देने, जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट सहित अन्य अधाराओं के तहत केस दर्ज है।
-15 जून 2022 को सिटी थाना चरखी दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
-29 दिसंबर 2024 को सदर थाना चरखी दादरी में हमला करने, झूठी गवाही देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।
-27 जनवरी 2025 को थाना बाढ़डा में झूठी गवाही देने व हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *