छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 3 ग्रामीणों की जान लेने वाली मादा भालू की मौत हो गई। 5 अगस्त को लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया था और फिर उनके शवों को करीब 5 घंटे तक नोचती रही। इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणो
.
वन विभाग की टीम भालू को ट्रैंक्विलाइज (बेहोश) कर रायपुर ले आई थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएफओ रौनक गोयल ने की है। हालांकि भालू की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
वहीं, इस घटना के बाद अब एक नर भालू गांव में घुस आया है। नर भालू ने बीती रात कई घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। उसके डर से ग्रामीण न तो अपने खेतों में जा पा रहे हैं और न ही बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की।
पहले देखें तस्वीरें…

मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही।

नाराज ग्रामीणों ने भालू को पकड़कर डंडे से खूब पीटा।

रायपुर से आई टीम ने भालू को बेहोश करके पकड़ा।
अब जानिए पूरा मामला
5 अगस्त को कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में एक मादा भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि मादा भालू अपने शावक की मौत के बाद आक्रामक हो गई थी। मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली थी।
मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया था। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में चल रहा है। घटना के अगले दिन मादा भालू की भी मौत हो गई।

भालुओं की लगातार बढ़ते आतंक के बाद ग्रामीण स्कूल में ताला लगाकर धरने पर बैठे।
भालुओं के डर से ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला
घटना के 2 दिन बाद गांव में भालुओं की लगातार बढ़ते आतंक के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का स्कूल पहाड़ी से सटा हुआ है और घटना स्थल भी स्कूल के ठीक पीछे था। स्कूल में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण बच्चों की जान जोखिम में है। इसी वजह से ग्रामीण स्कूल में ताला लगाकर धरने पर बैठे हैं।

उपसरपंच बोलीं- सुरक्षा के बिना स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे
गांव की उपसरपंच रितिका दिवाकर ने बताया कि स्कूल में बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ ही सबसे पहले पहाड़ी से भालुओं को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी डर का माहौल है। जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और न ही स्कूल खुलने देंगे।

ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की।
बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग लंबे समय से
उपसरपंच ने बताया कि गांव के महिला-पुरुष खेती के काम से बाहर जाते हैं। ऐसे में पहाड़ी पर मौजूद भालुओं से हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब घटना के बाद ग्रामीणों की मांग सुनने पहुंच रहा है, जबकि स्कूल में बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल में बाउंड्रीवॉल नहीं बनती और भालुओं को वहां से नहीं हटाया जाता, तब तक ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा।

…………………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO: कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर

शवों को ढक दिए जाने के बाद भी मादा भालू वापस आई और उन्हें नोचती रही।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
