Headlines

प्रेमनगर के डीएवी पब्लिक स्कूल की घटना:हंसने पर 2 छात्रों को स्टंप से पीटा, बर्खास्त होंगे शिक्षक




जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के दो स्पोर्ट्स शिक्षकों पर कक्षा 11वीं के 2 छात्रों को मामूली गलती के लिए कमरे में बंद कर स्टंप से पीटने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि मारपीट इतनी निर्ममता से की गई कि दोनों बच्चों की पीठ पर चोट के स्पष्ट निशान उभर आए हैं। घटना के बाद दोनों बच्चे डरे-सहमे घर पहुंचे। पहले तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी, लेकिन परिजनों के बार-बार पूछने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। बच्चों का दावा है कि पिटाई करने के बाद शिक्षकों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने घर जाकर किसी को इस घटना की जानकारी दी तो उन्हें घिनौने केस में फंसा देंगे। बच्चों के अनुसार वे क्लास में हंस रहे थे। इसी को लेकर मारपीट की गई। घटना के सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि बच्चों से कोई गलती हुई भी थी तो स्कूल प्रबंधन का दायित्व था कि अभिभावकों को बुलाकर मामले की जानकारी देता। बच्चों को कमरे में बंद कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। इधर ये भी बात सामने आ रही है कि जिन दो बच्चों के साथ टीचरों ने मारपीट की है। उनके साथ स्कूल आते समय बस में किसी अन्य बच्चों के साथ विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पर टीचरों ने दोपहर के समय दोनों बच्चों को क्लास रूम में बुलाया और बंदकर उनके साथ मारपीट की। हालांकि पीड़ित दोनों बच्चों ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। दोनों शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर रहे
स्कूल बस में गाली-गलौज के विवाद पर पूछताछ के दौरान स्पोर्ट्स टीचर गंगाधर और शुभम गुप्ता द्वारा बच्चों से मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोनों शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
-अंशु कुमार यादव, प्राचार्य, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, प्रेमनगर शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है
प्रेमनगर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन को रिपोर्ट मंगाई गई है। मामले में दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
-मनीराम यादव, डीईओ, बलरामपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *