Headlines

rahul gandhi prayagraj student interaction rally live updates photo video


छात्र संवाद में राहुल गांधी छात्रों से डायरेक्ट बातचीत करेंगे। उनके समस्याओं को मंच से सुनेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज, शनिवार को करीब 8 घंटे प्रयागराज में रहेंगे। केपी कॉलेज ग्राउंड में शाम 6 से रात 8.30 बजे तक ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें छात्रों से बेरोजगारी, पेपर लीक, रुकी हुई भर्तिय

.

कांग्रेस के अनुसार, यह देशभर में चलाए जा रहे छात्र संपर्क अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही मांगना है। पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम के लिए दो लाख से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें प्रयागराज सहित 23 जिलों के छात्र शामिल होंगे।

कार्यक्रम के लिए करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में 140 मीटर लंबे और 70 मीटर चौड़े जर्मन हैंगर तकनीक से बना वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। लगभग एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पंडाल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मुख्य मंच बनाया गया है। बड़ी एलईडी वीडियो वॉल भी लगाई गई है।

छात्रों के लिए चाय-पानी और आने जाने के लिए फ्री ई-रिक्शा का इंतजाम किया गया है। कांग्रेस इसे युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छात्र-युवा वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देख रही है।

तस्वीर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। केपी ग्राउंड में पंडाल बनाया जा रहा था।

तस्वीर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। केपी ग्राउंड में पंडाल बनाया जा रहा था।

पंडाल में छात्रों के चाय-पानी की व्यवस्था

पंडाल के पिछले हिस्से में वीआईपी लाउंज बनाया गया है। यहां वीआईपी मेहमानों के लिए आठ स्टॉल्स भी तैयार किए गए हैं। ग्राउंड में सभी छात्रों के चाय-पानी की व्यवस्था है। कुछ के लिए रात के खाने का भी इंतजाम है। छात्रों को फ्री ई-रिक्शा की भी सुविधा दी गई है।

राहुल गांधी के लिए 2 करोड़ लागत का पंडाल बना है। राहुल की एंट्री पर 10 लाख की आतिशबाजी होगी। कैटरिंग का जिम्मा भी दिल्ली की एक कंपनी का है। पंडाल में राहुल गांधी के लिए कॉरिडोर है। इसी से राहुल छात्रों के बीच पहुंचकर बात करेंगे।

पहले रद्द हुई मैदान की अनुमति, शर्तों के साथ मंजूरी मिली

कार्यक्रम से पहले विवाद तब हुआ, जब 5 अगस्त को कायस्थ पाठशाला (केपी) कॉलेज प्रबंधन ने खेल मैदान की अनुमति वापस ले ली। प्रबंधन ने इसकी वजह पढ़ाई में बाधा, मैदान खराब होने और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया था।

आदेश के अनुसार, छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। 6 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लेटर लिखकर ट्रस्ट को भरोसा दिलाया है कि खेल मैदान और परिसर की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। फिर ट्रस्ट ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी।

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अफसर तैनात रहेंगे

राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में तीन IPS अफसर, तीन ADCP, आठ ACP, करीब एक हजार पुलिसकर्मी, डेढ़ कंपनी पीएसी, पांच क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और नौ रिजर्व पार्टियां तैनात की गई हैं। बमरौली एयरपोर्ट से आनंद भवन और वहां से केपी ग्राउंड तक पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन ने पूरे देश में एक नई बहस छेड़ी है। राहुल गांधी शिक्षा का हब कहलाने वाले प्रयागराज से छात्रों की नब्ज पकड़ने की तैयारी में हैं। जिससे विधानसभा चुनाव में युवाओं को कांग्रेस की लहर के तौर पर लाया जा सके। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी कुछ शर्तें लगाईं हैं।

‘छात्रों की गूंज’ का तीसरा पड़ाव प्रयागराज

प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का यह तीसरा चरण है। इसकी शुरुआत कोटा से हुई थी। दूसरे चरण में उन्होंने देहरादून में परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात की थी।

कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने कहा कि सरकार तभी झुकती है, जब युवा एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते हैं। प्रयागराज देश का ऐसा शहर है, जहां सबसे अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। हर छात्र जानता है कि व्यवस्था ईमानदार नहीं रह गई है।

राहुल गांधी का शेड्यूल जानिए-

छात्रों के लिए फ्री ई-रिक्शा, आईडी कार्ड जरूरी

कांग्रेस ने छात्र संवाद में आने वाले छात्रों के लिए फ्री ई-रिक्शा सेवा की व्यवस्था की है। इन ई-रिक्शा से छात्रों को कार्यक्रम स्थल तक लाया और वापस छोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें पैदल न चलना पड़े।

ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हॉस्टल, लॉज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आसपास के मार्गों पर चलेंगे। इसके अलावा कर्नलगंज, कटरा, सलोरी, छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, शिवकुटी, तेलियरगंज और सदर बाजार जैसे छात्र बहुल इलाकों से भी यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्रों को कॉलेज या संस्थान का आईडी कार्ड दिखाना होगा।

तस्वीर शुक्रवार सुबह की है, एक दिन पहले हुई बारिश से ग्राउंड में पानी भर गया था। जिसे निकाला गया।

तस्वीर शुक्रवार सुबह की है, एक दिन पहले हुई बारिश से ग्राउंड में पानी भर गया था। जिसे निकाला गया।

मंच पर बस राहुल, नारेबाजी पर बैन

छात्र संवाद का मुख्य उद्देश्य गंभीर मुद्दों पर छात्रों से बातचीत के लिए रखा गया है। ऐसे में छात्रों को गाइडलाइन तक जारी की गई है। यूपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पूरी तरह छात्रों का कार्यक्रम होना चाहिए। इसमें राजनीतिक नारेबाजी न हो।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तीन दिनों से प्रयागराज में डेरा जमाए हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिन्द, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित यूपी कांग्रेस के सभी 6 सांसद प्रयागराज में हैं।

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के शेड्यूल और आयोजन के इंचार्ज, दिल्ली से पहुंचे हैं।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के शेड्यूल और आयोजन के इंचार्ज, दिल्ली से पहुंचे हैं।

केशव बोले- राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

प्रयागराज में गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- राहुल गांधी यहां आएं या देश के किसी भी हिस्से में जाएं, इससे जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश का युवा, किसान, गरीब और महिला वर्ग पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रहा है।

राहुल गांधी पहले भी कई बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस का “खाता” तक नहीं खुला।

—————————–

ये खबर भी पढ़िए-

बृजभूषण बोले- संसद जरूर लौटूंगा, चरित्र हत्या की कोशिश हुई: प्रियंका को बरगलाया; यौन शोषण नहीं, मामला ‘गुड-बैड टच’ का था

यूपी में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- गुड टच-बैड टच जैसे मामले को आंदोलन बना दिया। कनाडा- अमेरिका में पोस्टर लग गए। कुछ लोग पर्दे के पीछे थे। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने प्रियंका गांधी को बरगलाया, तब वो आंदोलन में शामिल हुईं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *