![]()
छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को जिलेभर में स्वच्छता और सेवा गतिविधियों के साथ हुई। जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल के गेट नंबर-1 स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर से हुई। यहां से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान फव्वारा चौक तक पहुंचा। इस दौरान सड़क के डिवाइडर पर रखे गमलों की सफाई भी की गई। फव्वारा चौक पर हुआ मुख्य आयोजन स्वच्छता अभियान के बाद फव्वारा चौक पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नाटक मंचन के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में स्वच्छता का कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सीपी राय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। तस्वीरों में देखें अभियान….
Source link
छिंदवाड़ा में 'सेवा मेरा योगदान' अभियान की शुरुआत:अस्पताल से फव्वारा चौक तक अधिकारियों ने लगाया झाड़ू, सांसद ने दिलाई शपथ
