Headlines

जोधपुर में एक सप्ताह बारिश की संभावना नहीं:7 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, इस साल कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल से कम पानी आया




जोधपुर में अक्टूबर की शुरुआत में भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने जोधपुर में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री के आस-पास चल रहा है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। जिले में इस मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ट होने की संभावना है। अब तक 33 फीसदी कम बारिश जोधपुर में मानसून सीजन में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल की तुलना में पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था। जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है।, फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है। 7 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 7 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *