Headlines

किन्नौर कैलाश यात्रा की अवधि बढ़ी:अब 15 अगस्त तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन; 9 अगस्त से नए पंजीकरण शुरू




किन्नौर कैलाश यात्रा की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह यात्रा 15 अगस्त 2026 तक संचालित होगी और इसी दिन इसका आधिकारिक समापन किया जाएगा। खराब मौसम के कारण पिछले दो दिनों से बाधित रही यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने यह राहत भरा फैसला लिया है। यात्रा की अवधि बढ़ने के बाद प्रशासन ने 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल 9 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे लाइव हो जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु जिला किन्नौर की आधिकारिक वेबसाइट hpkinnaur.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने यात्रियों को सलाह दी है कि खराब मौसम और रास्तों के अवरुद्ध होने की संभावना को देखते हुए वे अपनी यात्रा योजना में 1 से 2 दिन अतिरिक्त लेकर चलें। उन्होंने बताया कि तांगलिंग से मलिंग खट्टा और मलिंग खट्टा से कैलाश मार्ग पर सफर के दौरान मौसम बिगड़ने या किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। सुरक्षा कर्मियों से असहयोग करने पर पंजीकरण होगा रद एसडीएम भारद्वाज ने यह भी स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना या सुरक्षा कर्मियों से असहयोग करने पर यात्री का पंजीकरण तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *