![]()
चंडीगढ़ | गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट, चंडीगढ़ की ओर से एडवरटाइजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलस्ट्रेशन के महत्व पर तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का संचालन डिजाइनर एक्सपर्ट शितल वर्मा ने किया। इसमें एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में एआई और इलस्ट्रेशन के उपयोग, विजुअल कम्युनिकेशन और क्रिएटिव वर्क में नई तकनीकों की भूमिका से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसमें एमएफए एप्लाइड आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। शितल वर्मा ने कहा कि विज्ञापन जगत में आज तकनीक और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई कलाकारों और इलस्ट्रेटर्स की जगह लेने के लिए नहीं आया है, बल्कि यह उनकी सोच, परिकल्पना और काम करने की गति को कई गुना बढ़ाने का एक आधुनिक हथियार है। स्टूडेंट्स को सिखाया गया कि कैसे एआई से शुरुआती विचारों और विजुअल ड्राफ्ट्स को तेजी से तैयार कर सकते हैं।
Source link
एडवरटाइजिंग में एआई और इलस्ट्रेशन के महत्व पर वर्कशॉप
