Headlines

हिसार में स्कॉर्पियो पर लगाई लाल बत्ती- सायरन:ट्रैफिक पुलिस ने ₹10,500 का चालान काटा, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई




हिसार ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का 10 हजार 500 रुपए का चालान किया है। यह कार्रवाई गाड़ी पर अनधिकृत रूप से लाल बत्ती और सायरन लगाए जाने के कारण की गई। पुलिस ने वाहन ड्राइवर को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क पर चलने वाले किसी भी निजी वाहन पर बिना अनुमति लाल या नीली बत्ती, सायरन अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नियमों की अनदेखी कर इनका प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। हिसार में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। एसपी बोले- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं हिसार के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क पर किसी भी वाहन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत लाल या नीली बत्ती और सायरन का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत बत्ती, सायरन या प्रतिबंधित उपकरण का इस्तेमाल न करें। ऐसे मामलों में नियमानुसार चालान के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *