![]()
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के पांच घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। यह जानकारी शुक्रवार शाम को मालपुरा पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस नोट में दी गई। पुलिस के अनुसार, मलपुरा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने फतेहपुर सीकरी निवासी जयप्रकाश उर्फ जया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से धौलपुर के नवाब बसई स्थित एक मंदिर में हुई थी। आरोपी ने युवती के परिवार की परेशानियां दूर करने का भरोसा दिलाया। कुछ दिनों बाद वह युवती के घर पहुंचा और हवन-पूजन किया। इसके बाद उसने युवती पर आत्मा का साया होने की बात कहकर तंत्र-मंत्र के बहाने उसे एक अलग कमरे में ले गया। युवती का आरोप है कि उस कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बाद में वह उसे एक होटल में भी ले गया, जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया। मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती ने आखिरकार मलपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और करीब पांच घंटे के भीतर आरोपी जयप्रकाश उर्फ जया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Source link
तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; पुलिस ने 5 घंटे में आरोपी दबोचा
