Headlines

बेकाबू ट्रेलर ने ट्रैवल्स बस को पीछे से टक्कर मारी:आधा दर्जन से अधिक पैसेंजर घायल, दोनों गाड़ियां डिवाइडर से नीचे उतरी




भीलवाड़ा के मांडल चौराहे पर शनिवार शाम को एक ट्रैवल्स बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गई। बस में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। हादसा इतना भीषण ​था कि दोनों गाड़ियां डिवाइडर तोड़कर सड़क से नीचे उतर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मांडल अस्पताल पहुंचाया। मामला मंडल थाना क्षेत्र का है। दोनों गाड़ियां डिवाइडर तोड़कर सड़क से नीचे उतरी जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर मांडल पुलिस चौकी के पास एक ट्रैवल्स बस को पीछे जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर और ट्रैवल्स बस बुरी तरह डैमेज हो गए। ट्रैवल बस में सवार करीब आधा दर्जन पैसेंजर घायल हुए। सूचना मिलने के बाद मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मांडल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *