Headlines

रायपुर में लापता युवक की मिली लाश:रावाभाठा मैदान में सिमेंट पाइप के अंदर मिला शव, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच




राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा मैदान में शनिवार को 23 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक की पहचान पवन टंडन के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला परिजनों के मुताबिक, पवन 5 अगस्त से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने मैदान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक के पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की जानकारी भी जुटा रही है। हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव को सिमेंट पाइप के अंदर छिपाए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पवन आखिरी बार किन लोगों के साथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *