मधु से शादी करने के बाद अंकित का अधिकांश समय घर पर ही बीतता था, जिससे गर्लफ्रेंड रजनी नाराज रहती थी। वह लगातार अंकित को साथ रहने का दबाव बना ही थी।
हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में चर्चित मधु मर्डर केस में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मानेसर क्राइम ब्रांच की कस्टडी रिमांड में चल रहे मुख्य आरोपी पति अंकित (25 वर्ष) पूछताछ में पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मु
.
इस नए खुलासे के बाद अब पुलिस की एक टीम हथियार बरामद करने के लिए आरोपियों को लेकर उत्तराखंड जाने की तैयारी कर रही है। उधर, मृतका मधु के मामा अशोक का आरोप है कि अंकित ने ये शादी पैसे के लालच में की थी। वह गर्लफ्रेंड रजनी के साथ पहले से ही लिव इन में था। मगर, मधु के परिवार की ओर से मिलने वाले भारी भरकम दहेज के लालच में आकर उसने यह शादी कर ली। उसे उम्मीद थी कि किसी को पता नहीं चलेगा। मगर, दोनों रिश्तों को ज्यादा छुपा नहीं पाया।
वहीं, पुलिस को अंकित की गर्लफ्रेंड से एक बेटा होने की बात भी पता चली है। अब पुलिस गर्लफ्रेंड का फैमिली बैकग्राउंड और बेटे वाली बात की जानकारी का पता कर रही है। इसके अलावा यह भी पता कर रही है कि दोनों को भागने में परिवार के तो किसी सदस्य ने हेल्प नहीं की। फिलहाल, पुलिस के सामने मर्डर वैपन बरामद करना प्रायोरिटी है।

यहां जानिए मृतका मधु के मामा ने क्या-क्या नई बातें बताईं…
- दहेज के लालच में की थी मधु से शादी : मृतका मधु के मामा अशोक का ताजा बयान सामने आया है। अशोक का कहना है कि इसी साल 19 फरवरी को मधु की शादी अंकित से की थी। वह पहले से रजनी के साथ लिव इन में रहता था। अंकित यह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अपने परिवार के दबाव और वधु पक्ष से मिलने वाले भारी-भरकम दहेज के लालच में आकर उसने मधु से विवाह कर लिया। शादी के बाद भी उसने मधु को अपनी पत्नी के रूप में कभी स्वीकार नहीं किया।

अंकित की शादी 19 फरवरी 2026 को मधु से हुई थी।
- 13 साल बड़ी प्रेमिका से बच्चा होने का शक : अशोक ने ये भी बताया कि अंकित पिछले तीन साल से रजनी देवी (38) नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में था। रजनी उम्र में अंकित से करीब 13 साल बड़ी है और उन्हें शक है कि इन दोनों की एक बच्चा भी है। क्योंकि हत्या के बाद जब वे भाग रहे थे तो उनकी गोद में करीब दो साल का बच्चा देखा गया था। शायद इसी दबाव में आकर उसने मधु की हत्या की साजिश रची। क्योंकि रजनी अंकित पर लगातार साथ रहने का दबाव बना रही थी।
- पूरी प्लानिंग से की मधु की हत्या : मामा अशोक का कहना है कि साजिश के तहत 21 मई को अंकित अपनी पत्नी मधु को बहला-फुसलाकर मानेसर बस स्टैंड के पास स्थित रजनी के किराए के कमरे पर ले गया था। वहां पर पहले से मौजूद रजनी के साथ मिलकर अंकित ने उत्तर प्रदेश से लाए गए कट्टे से मधु को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को बाथरूम में छिपा दिया और खुद फरार हो गए। दोनों को उम्मीद थी कि वे नेपाल भाग जाएंगे और कभी पकड़े नहीं जाएंगे।

अंकित ने आरोप लगाया था कि मधु किसी के साथ भाग गई है। -फाइल फोटो
लुक बदलकर एक महीने तक नेपाल में छिपे रहे
उध, पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित और रजनी करीब एक महीने तक नेपाल में छिपे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि समय बीतने के साथ पुलिस की जांच धीमी पड़ जाएगी और वे आसानी से बच निकलेंगे। इसके लिए दोनों ने अपना लुक भी बदल लिया था। अंकित ने जहां हरिद्वार में सिर पर नकली जटाएं लगवाकर साधु सा हुलिया बना लिया था, वहीं उसकी गर्लफ्रेंड रजनी ने भी मॉडर्न लुक छोड़कर सलवार सूट पहनने लगी थी।
आंखों और शरीर की बनावट के आधार पर फंसे
पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने बाद, 30 जून को दोनों भारत लौटे। जैसे ही वे मानेसर क्षेत्र में ठिकाना तलाशने पहुंचे, पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बदले हुए हुलिए और नकली जटाओं के बावजूद अंकित की पहचान उसकी आंखों और शारीरिक बनावट के आधार पर कर ली गई।
अब पुलिस के लिए हथियार बरामदगी बड़ी चुनौती
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में अंकित ने पुलिस को भटकाने की पूरी कोशिश की थी। उसने पुलिस को बताया था कि वारदात के तुरंत बाद पिस्तोल को मानेसर के पास ही एक सुनसान इलाके में झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हथियार बरामद नहीं हो सका। अब वह गंगा में मडर वैपन फेंकने की बात कर रहा है। अगर अंकित द्वारा गंगा में पिस्तोल फेंकने की बात सही निकली तो पुलिस के लिए हत्या में प्रयुक्त पिस्तोल ढूंढना बड़ी चुनौती होगी।
——————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी की हत्या:गुरुग्राम मधु मर्डर में खुलासा- लिवइन में रहता था पति, शादी के बाद मुलाकातें कम हुईं

25 साल का अंकित अपनी गर्लफ्रेंड रजनी से 13 साल छोटा था, लेकिन दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे और वे परिवार से छिपकर लिव-इन में रह रहे थे। इसी बीच घरवालों ने अंकित की शादी मधु (22) से करा दी। शादी के बाद पत्नी के कारण दोनों की मुलाकातें कम होने लगीं और रजनी शादी का दबाव बनाने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी की हत्या:गुरुग्राम मधु मर्डर में खुलासा- लिवइन में रहता था पति, शादी के बाद मुलाकातें कम हुईं

25 साल का अंकित अपनी गर्लफ्रेंड रजनी से 13 साल छोटा था, लेकिन दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे और वे परिवार से छिपकर लिव-इन में रह रहे थे। इसी बीच घरवालों ने अंकित की शादी मधु (22) से करा दी। शादी के बाद पत्नी के कारण दोनों की मुलाकातें कम होने लगीं और रजनी शादी का दबाव बनाने लगी। (पूरी खबर पढ़ें)
