![]()
शिमला में जिला परिषद चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के चुनाव को लेकर विपक्ष आक्रामक हो गया है। रिजल्ट घोषित होने के सवा दो महीने बाद भी शिमला में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। इससे नाराज भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीसी शिमला को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं की गई तो भाजपा धरना शुरू करेगी। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक चुनाव की तारीख तय नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि डीसी कार्यालय कांग्रेस का राजनीतिक अड्डा नहीं बन सकता। उन्होंने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने और चुने हुए जिला परिषद प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। अब पढ़ें क्या बोले जयराम ठाकुर:- भाजपा के सभी जिला परिषद सदस्य जयपुर से शिमला लौटे बता दें कि भाजपा अपने पार्टी समर्थित जिला परिषद सदस्यों को 10 दिन पहले हरियाणा, पांच-छह दिन पहले जयपुर लेकर गई थी। भाजपा को हॉर्स ट्रेडिंग का डर है। आज बीजेपी के सभी सदस्य वापस शिमला लौट आए है।
Source link
शिमला जिला परिषद चेयरमैन चुनाव नहीं होने पर घमासान:जयराम बोले-DC ऑफिस कांग्रेस का राजनीतिक अड्डा नहीं; 2 दिन में डेट तय करने का अल्टीमेटम
