Headlines

Abohar Couple Suicide Attempt | Social Media Blackmailing Controversy


आरोपी युवती के लवप्रीत के साथ ऐसे कई वीडियो वायरल हैं। इसी के बाद लवप्रीत ने पत्नी के साथ सुसाइड की कोशिश की।

पंजाब के अबोहर में युवती द्वारा ब्लैकमेल से परेशान एक कपल ने कीटनाशक पी लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि बठिंडा की एक युवती उसके पति और खुद की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उ

.

अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि पति लवप्रीत सिंह डेरे में सेवा करते हैं। वहां आरोपी युवती (29) और उसका परिवार अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उस युवती ने लवप्रीत से मेल जोल बढ़ाया और अपनी मीठी बातों में फंसा लिया।

इसके बाद युवती ने लवप्रीत को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो डालने लगी। इससे परेशान होकर ही दोनों ने जहर खाया।

दोनों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

युवती द्वारा पोस्ट की गई PHOTOS…

युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पीड़ित के साथ कई वीडियो पोस्ट की गई है।

युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पीड़ित के साथ कई वीडियो पोस्ट की गई है।

सुसाइड की कोशिश करने वाले कपल ने क्या कहा…

बठिंडा की युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

अबोहर के गांव मलूकपुर में ब्लैकमेल करने के आरोप से परेशान होकर सुसाइड करने वाले कपल की पहचान लवप्रीत सिंह (32) और रीत कौर (30) के रूप में हुई है। दंपति ने बठिंडा की युवती संदीप कौर (29) पर उन्हें परेशान करने और सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

डेरे में हुई थी संदीप से मुलाकात

लवप्रीत ने बताया कि वह डेरे में सेवा करते हैं। इसी दौरान बठिंडा से युवती संदीप कौर अपने परिवार के साथ वहां आती थी। किसी समस्या को लेकर वह डेरे में आई थी। इसी दौरान लवप्रीत और संदीप की जान-पहचान हुई। बाद में दोनों के बीच कुछ समय तक संबंध रहे।

दूरी बनाई तो सोशल मीडिया पर पोस्ट का आरोप

लवप्रीत के अनुसार, जब उन्हें पता चला कि संदीप कौर कई लड़कों को अपनी बातों में फंसाकर संबंध बनाती और ब्लैकमेल करती है तो उन्होंने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने लवप्रीत और उनकी पत्नी रीत के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। दंपति का आरोप है कि वीडियो के जरिए लवप्रीत को बदनाम करने के साथ रीत से शादी तोड़ने के लिए ब्लैकमेल भी किया जाने लगा।

पहले वुमन सेल में शिकायत, फिर SSP को दी शिकायत

लवप्रीत ने बताया कि संदीप कौर ने उसके खिलाफ वुमन सेल में शिकायत भी दी थी। लवप्रीत का दावा है कि शिकायत में लगाए आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर पाई। इसके बाद उसने भी संदीप के खिलाफ SSP कार्यालय बठिंडा में शिकायत दी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना बंद नहीं हुआ।

परेशान होकर दोनों ने उठाया कदम

दंपति के अनुसार, लगातार हो रही कथित सोशल मीडिया पोस्ट और विवाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसी के चलते लवप्रीत और रीत ने कीटनाशक पी लिया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती रीत और उसका पति लवप्रीत का इलाज चल रहा है। रीत ने ही सुसाइड की कोशिश का कारण बताया।

अस्पताल में भर्ती रीत और उसका पति लवप्रीत का इलाज चल रहा है। रीत ने ही सुसाइड की कोशिश का कारण बताया।

SHO बोले- दोनों पक्षों के बयान लिए, जांच जारी

थाना सदर प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला पुलिस के सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में बठिंडा में भी शिकायत दिए जाने की जानकारी मिली है, जबकि लड़की पक्ष की ओर से भी शिकायत प्राप्त होने की बात सामने आई है।

पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और तथ्यों की पूरी जांच करेगी। जांच के आधार पर जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

——————

बठिंडा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह पकड़ा: 28 लोग गिरफ्तार, महिलाएं लिफ्ट मांगकर फंसाती थीं; आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लूटती थी

बठिंडा पुलिस ने लोगों को महिलाओं के जरिए अपने जाल में फंसाकर लूटने और ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। यह कार्रवाई एसएसपी ज्योति यादव (IPS) के दिशा-निर्देशों पर थाना कोतवाली पुलिस ने की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *